सिंगापुर में आयोजित निवेशक सम्मेलन में उत्तराखण्ड को किया गया आमंत्रित

Please Share

देहरादून: सीआईआई नोर्दन रिजन के अध्यक्ष सचित जैन के नेतृत्व में सीआईआई के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान सीआईआई के प्रतिनिधियों द्वारा उत्तराखण्ड राज्य को 20 व 21 अगस्त को सिंगापुर में सीआईआई द्वारा आयोजित निवेशक सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु आमंत्रित किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि सीआईआई द्वारा आगामी दिसम्बर में चण्डीगढ़ में आयोजित एग्रो टेक कान्फ्रेन्स 2018 में उत्तराखण्ड द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

 इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सरकार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी  उद्योग जगत व राज्य सरकार के मध्य के मामलों को सुसंगत ढंग से निस्तारित करेगी व राज्य में अधिकाधिक औद्योगिक निवेश बढ़ाने पर विचार करेगी।  बैठक में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक ज्वाइण्ट टास्क फोर्स फॉर इकोनॉमी एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट के गठन पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने सीआईआई के प्रतिनिधियों से राज्य की चावल निर्यात नीति को संशोधित करने हेतु अन्य राज्यों द्वारा अपनाई जा रही श्रेष्ठ नीतियों का अध्ययन कर सुझाव देने का अनुरोध किया। वहीं सीआईआई नोर्दन रिजन के अध्यक्ष सचित जैन ने कहा कि सीआईआई द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन, जैविक कृषि विकास व अधिकाधिक औद्योगिक निवेश हेतु हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा राज्य में पहली बार आयोजित किए जा रहे इन्वेस्टमेन्ट समिट की प्रंशसा करते हुए कहा कि यह पहल राज्य में औद्योगिक निवेश के साथ ही आर्थिक विकास हेतु परिणामदायक सिद्ध होगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like