गढ़वाल मंडल के बाद चुनाव प्रचार के लिए कुमाऊँ मंडल पहुंचे सीएम

Please Share

बागेश्वर: सूबे के मुख़्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निकाय चुनावों के मद्देनजर अपने दौरे गढ़वाल के बाद कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले से शुरुवात कर दी है। अपने निर्धारित समय अनुसार मुख्यमंत्री डिग्री कॉलेज मैदान पहुंचे। अपने संबोधन के दौरान सीएम ने कपकोट और  बागेश्वर दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से आगामी 18 नवंबर को वोट करने की अपील की। उन्होंने जनता को  केंद्र व राज्य सरकार के महत्वकांशी योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने NH 74 मामले में बताया कि इस समय बड़े बड़े अधिकारी जेल में पड़े हुए है और  जो उस मामले संलिप्त थे उनसे पैसों की रिकवरी हो रही ही है। उन्होंने कहा कि इस समय जीरो टॉलरेंस की सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री ने संजय कुमार मामले में कहा की यह मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ नहीं है। कानून से जुड़ा है कानून अपना काम कर  रहा है  जिसने गलती की है  उसे उसकी सजा जरूर मिलेगी।

वहीँ मुख़्यमंत्री की कार्यक्रम को चुटकी लेते हुए बसपा प्रदेश सचिव ने कहा निकाय चुनावों में भाजपा अब सिटिंग मुख्यमंत्री को प्रचार के लिए बुला रही है। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं भाजपा को अपनी हार का डर सता  रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like