गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पास कर केन्द्र सरकार को भेजने की अपील

Please Share

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में भारतीय गौ क्रान्ति मंच द्वारा एक दिवसीय गौ कथा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध गौ संत गोपाल मणि ने कहा कि वह लम्बे समय से पूरे देश में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए आन्दोलनरत हैं। इसके लिए वह देशभर के 676 जिलों सहित 29 राज्यों की राजधानी में जाकर यह मांग उठा चुके हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, आगामी 9 सितम्बर को वह राजधानी देहरादून में विशाल रैली का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसमें लगभग 1 लाख गौ भक्त उपस्थित होंगे। इस विशाल रैली के माध्यम से राज्य सरकार से मांग की जायेगी कि वह विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केन्द्र को भेजे और गाय को राज्य माता का दर्जा दें। कार्यक्रम के दौरान  गोपाल मणि ने कहा कि, आजादी के 70 साल बीतने के बाद भी गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं मिल पाया। साथ ही कहा कि गौ कल्याण से ही भारत का कल्याण संभव है। इसलिए गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए पहले वह राज्य सरकार से मांग करेंगे कि, विधानसभा में प्रस्ताव पास कर केन्द्र सरकार को भेजे। इसके आलावा उन्होंने कहा कि आज अल्मोड़ा पहुंचकर भी कई लोगों ने संकल्प लिया कि, वह इस कार्य में जुटेंगे। साथ ही 9 सितम्बर को होने वाली रैली के लिए हर जिले से 100 बसें देहरादून जायेंगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like