भाइयों के झगड़े में बीच-बचाव कर रही भाभी की मौत

Please Share

बागेश्वर: बागेश्वर दो भाइयों के झगड़े में बीच-बचाव कर रही वृद्धा भाभी की मौत हो गई। महिला के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार को पुलिस को झगड़े में महिला के मौत की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां तुलसी देवी उम्र 62 साल, पत्नी खीम सिंह नेगी का शव पड़ा हुआ था। पूछताछ में पता चला कि पदम सिंह नेगी व कुशल सिंह नेगी ग्राम सभा फटगली के तायेद तोक के निवासी हैं। दोनों सगे भाई हैं और अलग-अलग रहते हैं। दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। शराब के नशे में होने के कारण झगड़ा बढ़ता गया। जिसके बाद बड़े भाई की पत्नी तुलसी देवी ने बीच-बचाव करना चाहा। जिसमें छोटे भाई पर भाभी को धक्का देने का आरोप लगा है, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीँ मृतिका के पति खीम सिंह के तहरीर पर पदम सिंह नेगी के खिलाफ आइपीसी की धारा में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। फिलहाल इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply