उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरा वाहन, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल

Please Share

टिहरी: टिहरी के चमियाला क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 लोगों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, चमियाला के छतियारा में एक बोलेरो वाहन संख्या यूके 07 TC 2075 अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल 8 लोग सवार थे। यह केपार्स से घनसाली की ओर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन सवार नामांकन के लिए जा रहे थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like