ग्राम पंचायत चुनाव में बीजेपी से राकेश नोटियाल सम्भालेंगे सोशल मीडिया की कमान

Please Share

डोईवाला: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा नेता राकेश नौटियाल को जिला पंचायत माजरी ग्रांट तृतीय से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रीता पाल की सोशल मीडिया की कमान सौपी है।
इस मौके पर भाजपा नेता राकेश नौटियाल ने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। सोशल मीडिया से प्रत्याशी के प्रचार को गति मिलती है। वर्तमान समय मे प्रचार प्रसार मे सोशल मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है, जिस साथ ही कहा कि पार्टी द्वारा जो अहम जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है, उसका वह ईमानदारी से के साथ निर्वाह करेंगे।

उन्होने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई गई है, उससे जनता को बड़े लाभ मिलें है, जिसकी वजह से जनता भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताती आयी है, निश्चित तोर पर ग्राम पंचायत चुनाव में भी जनता भाजपा पर भरोसा जताएगी ओर उत्तराखंड के सभी बारह जिलों में भाजपा का परचम लहराएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like