गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौत, 5 घायल…

Please Share

चंपावत: उत्तराखंड में ऑल वैदर रोड पर चम्पावत के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा से चंपावत आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर धौंन के पास अचानक गहरी खाई में गिर गर्इ। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 लोग घायल बताये जा रहे है।

गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौत, 5 घायल... 2 Hindi News Bharat »

वहीं हादसे को लेकर आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस , आपदा और चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर घटनास्थल पर पहुंच रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गहरी खाई होने के चलते रेस्क्यू कार्य में दिक्कत हो रही है। पुलिस के मुताबिक धौन सड़क हादसे की वजह चालक की लापरवाही है। वहीं हैलो उत्तराखण्ड न्यूज को चम्पावत पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के वक्त वाहन में कुल 9 लोग सवार थे जिनमें 4 लोगों की मौत हुई है जिसमें एक महिला शामिल है साथ ही 5 लोग घायल हुए है।

You May Also Like