उत्तराखंड: घर में सो रहा था रिटायर्ड फौजी का परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर पूरे घर में लगाई आग

Please Share

रुड़की: रंजिश के चलते एक युवक ने दोस्त के साथ मिलकर रुड़की में रिटायर्ड फौजी के घर में रात को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। नींद खुलने पर किसी तरह परिवार ने बाहर निकलकर जान बचाई। वहीँ शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं, सूचना पर पुलिस भी पहुंची। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर एक युवक की पहचान हुई, जबकि पुलिस दूसरे की पहचान में जुटी है। तहरीर के आधार पर उज्ज्वल निवासी शिवाजी कॉलोनी (ढंडेरा) और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात करीब 12 बजे की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित देव एनक्लेव कॉलोनी (ढंडेरा) निवासी नीरज कुमार सेवानिवृत्त फौजी हैं। किसी ने घर के आंगन में खड़ी कार और स्कूटी समेत दीवारों पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। आग से कार और बाइक बुरी तरह जल गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like