बसंत बिहार: किरायेदारों के सत्यापन को लेकर चलाया गया अभियान, 22 मकान मालिको पर लगाया गया 2,20,000 रुपये का जुर्माना

Please Share
बसंत बिहार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के आदेश के क्रम में अपने-अपने क्षेत्र में किरायेदारों के सत्यापन कराने व सत्यापन ना कराने वाले मकान मालिकों पर कार्यवाही करते हुए आज दिनाक 07.03.21 को शास्त्री नगर खाला, थाना बसंत बिहार क्षेत्र में किरायेदारों/नौकरो के सत्यापन की जांच हेतु अभियान चला गया। उक्त अभियान के दौरान 03 (तीन) पुलिस टीम गठित की गई। जिसमें उपनिरीक्षक, कांस्टेबल, महिला कॉन्स्टेबल व चीता मोबाइल पुरुष एवं महिला नियुक्त कर अभियान से पूर्व समस्त टीमों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
सत्यापन के दौरान की गई कार्यवाही में कुल 110 सत्यापन किए गए, जिसमे सत्यापन ना कराने पर कुल 22 चालान किए गए जिसमे 2,20,000 रुपये जुर्माना के  तोर पर  वसूले गए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like