उत्तराखंड: घास लेने गई महिला पहाड़ी से गिरी, दर्दनाक मौत, मासूमों के सिर से छिना माँ के प्यार का साया

Please Share

चमोली: पहाड़ को बचाये रखने वाली मातृशक्तियां आये दिन अपनी जानें गंवा रही हैं। कर्णप्रयाग तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सीरी में घास लेने गई महिला की पहाड़ी से गिर जाने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सीरी गाँव निवासी महिला आशा देवी उम्र 34 साल पत्‍‌नी राजेश, घास काटने के लिए जंगल गई थी। इस दौरान शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पैर फिसलने से वह पहाड़ी से गिर गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और महिला ने वहीँ दम तोड़ दिया। महिला अपने दो बच्चों के साथ गाँव में रहती थी। वहीँ महिला के पति अध्यापन का कार्य करने के लिए गाँव से दूर रहते हैं। जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला के परिजनों को सूचना दी। महिला का बेटा 7वीं कक्षा में और बेटी 6वीं कक्षा में पढ़ते हैं। इस घटना से समूचे गांव में शोक की लहर छा गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like