चारधाम के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब चारों धामों में दर्शन के लिए पहले से अधिक तीर्थयात्रियों को अनुमति : रविनाथ रमन

Please Share

देहरादून: 4 अक्टूबर। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने चारधाम यात्रा हेतु विगत दिनों प्रदेश से बाहर के यात्रियों हेतु कोरोना निगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता हटाने के बाद ई पास की संख्या में भारी वृद्धि हुई। इसी के मद्देनजर देवस्थानम बोर्ड ने चारों धामों हेतु दर्शन हेतु तीर्थयात्रियों की संख्या को अब बढ़ा दिया गया है। अब अधिक तीर्थ यात्री चारों धाम पहुंचेगे।

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि अब बदरीनाथ धाम में प्रति दिन 3000, श्री केदारनाथ में 3000, गंगोत्री हेतु 900 तथा यमुनोत्री हेतु 700 तीर्थयात्री दर्शन हेतु पहुंच सकेगे। उन्होंने बताया कि हेलीकाप्टर से आनेवाले तीर्थयात्री इसमें सम्मिलित नहीं है।

उल्लेखनीय है कि अधिक तीर्थयात्री चारधाम यात्रा हेतु हेतु देवस्थानम बोर्ड ने चमोली एवं उत्तरकाशी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी ताकि यात्री सुविधाओं के अनुसार तीर्थ यात्रियों की दर्शन हेतु संख्या बढाई जा सके। पहले श्री बदरीनाथ हेतु 1200, केदारनाथ हेतु 800, श्री गंगोत्री हेतु 600 तथा यमुनोत्री हेतु यह संख्या 400 थी। ई पास की संख्या बढ़ने के साथ ही अब अधिक तीर्थयात्रियों को चारधाम आने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply