Watch Gujarat ATS Launches Major Crackdown: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कथित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

Please Share
अहमदाबाद:(Gujarat ATS Launches Major Crackdown) गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से कथित तौर पर जुड़े एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गुजरात और मध्य प्रदेश से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ATS का दावा है कि आरोपी राज्य में संगठन का सक्रिय नेटवर्क खड़ा करने और उसकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे थे।
ATS के अनुसार, खुफिया सूचना मिलने के बाद विशेष टीमों का गठन किया गया और गुजरात के बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, नवसारी तथा मध्य प्रदेश के देवास में एक साथ कार्रवाई की गई। जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपियों के पाकिस्तान स्थित कथित हैंडलरों से संपर्क के साक्ष्य मिले हैं।

Mussoorie Ropeway Inspection: मसूरी रोपवे परियोजना को मिली रफ्तार, लाइब्रेरी चौक से लाल टिब्बा तक प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के पास से जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित साहित्य, संगठन का झंडा और बड़ी संख्या में कट्टरपंथी सामग्री बरामद की गई। ATS के मुताबिक, संगठन के साहित्य का गुजराती भाषा में अनुवाद कर उसकी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने की भी कोशिश की जा रही थी। (Gujarat ATS Launches Major Crackdown) 
गुजरात ATS ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 13, 17, 18, 38 और 39 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 148 और 61 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लिंक की भी पड़ताल कर रही हैं। (Gujarat ATS Launches Major Crackdown)

Watch Expired Food Scam: साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने एक्सपायरी खाद्य उत्पादों के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, ₹20 लाख से अधिक का माल जब्त

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like