IAS & PCS Transfers: उत्तराखण्ड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

Please Share
Dehradun: (IAS & PCS Transfers) शासन ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), राज्य सिविल सेवा (PCS) तथा सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी आदेशों में कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
प्रमुख IAS अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां
  • बी०पी०आर०सी० पुरूषोतम को सचिव-उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है।
  • डॉ० रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव-नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, आयुक्त-स्वास्थ्य तथा PD/UK Health System Development Project की जिम्मेदारी दी गई है।
  • विनय शंकर पाण्डे को सचिव, नियोजन नियुक्त किया गया है।
  • सविन बंसल को आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, पौड़ी बनाया गया है।
  • आशीष चौहान को जिलाधिकारी देहरादून और CEO स्मार्ट सिटी देहरादून की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वे वर्तमान में UCADA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी हैं।
  • संदीप तिवारी को मिशन निदेशक-NHM के साथ-साथ MD-GMVN नियुक्त किया गया है।
  • प्रतीक जैन को आयुक्त-कर एवं महानिरीक्षक निबन्धन बनाया गया है।
  • अपूर्वा पाण्डेय को जिलाधिकारी-बागेश्वर नियुक्त किया गया है।
  • आकांक्षा कोण्डे को महानिदेशक-विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक-कर्मचारी बीमा योजना बनाया गया है।
  • अभिषेक रूहेला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी-PMGSY की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देहरादून में ‘Operation Prahar’: फौजियों और प्रवासियों से भूमि धोखाधड़ी करने वाला ₹20 हजार का इनामी गैंगस्टर साथी समेत गिरफ्तार, 27 मुकदमे दर्ज
PCS एवं सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादले
  • गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग बनाया गया है।
  • इलागिरि को निदेशक-दुग्ध विकास एवं निदेशक-महिला डेयरी नियुक्त किया गया है।
  • सुन्दर लाल सेमवाल को अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग बनाया गया है।
  • Mahavir Singh Chauhan को अपर सचिव, लोक निर्माण विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
  • सुनील सिंह को अपर सचिव, गृह विभाग बनाया गया है।
  • फिन्चाराम को अपर जिलाधिकारी, पौड़ी नियुक्त किया गया है।
  • अनिल गर्व्याल को महाप्रबंधक, परिवहन निगम भेजा गया है।
  • जितेन्द्र कुमार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार बनाया गया है।
  • योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार तैनात किया गया है।
  • प्रमोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर, चम्पावत भेजा गया है।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय, राज्यपाल सचिवालय, सभी जिलाधिकारियों तथा संबंधित विभागों को भेज दी गई है।

भारत पाक और बांग्लादेश सीमा होगी हाईटेक, अमित शाह बोले, हर घुसपैठिए की होगी पहचान और कार्रवाई

 

 

Hello Uttarakhand News

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like