हैवानियत की हदें पार, पैर छूने झुकी गर्भवती बेटी की पिता ने की गला काटकर हत्या

Please Share

मुंबईः हैवानियत की हदें पार करती दिल दहला देने वाली घटना मुंबई के घाटकोपर इलाके से सामने आईहै। यहां पुलिस ने दो दिन पहले हुई 20 साल की गर्भवती युवती की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। जांच में सामने आया है कि युवती ने परिवार की मर्जी के खिलाफ कुछ महीने पहले शादी की थी। इससे नाराज पिता ने पैर छुने के लिए छुकी बेटी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस को युवती का खून से लथपथ शव रविवार सुबह फुटपाथ पर मिला था। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुंबई पुलिस ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की एक प्रेग्नेंट लड़की को मुंबई में उनके पिता ने ही मार दिया। 20 साल की मीनाक्षी चौरसिया इलाहाबाद के पास स्थित एक गांव की रहने वाली थी। उन्होंने अपने गांव के ही लड़के से भागकर शादी कर ली थी।55 साल के पिता राजकुमार चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी ने 26 साल के बृजेश चौरसिया से शादी कर ली थी। वह 4 महीने की प्रेग्नेंट हो चुकी थी। वह अपने गांव जाकर मां को खुशखबरी सुनाना चाहती थी।लेकिन उनके पिता ने कथित तौर से गांव जाने का विरोध किया और अपनी तथाकथित इज्जत के लिए बेटी की हत्या कर दी।

डीसीपी सिंह ने बताया कि मीनाक्षी का बृजेश के साथ भाग जाना और अरेंज मैरेज के टूटने के कारण राजकुमार चौरसिया शर्मिंदा थे. हालांकि समय के साथ उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया था। लेकिन उनकी एक शर्त भी थी कि जिस गांव के हैं वहां दोनों नहीं आएंगे. लेकिन हाल ही में वे गांव पहुंच गए। इस बात से राजकुमार तिलमिला उठे। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम राजकुमार और मीनाक्षी की फोन पर इस बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद पिता ने बेटी को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के समय जैसे ही मीनाक्षी पिता का पांव छुने के लिए झुकी, उसने चाकुओं से वार कर दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like