हैंडपंप के गड्ढे से जहरीली गैस का रिसाव, एक मजदूर की मौत, दो बेहोश

Please Share

-अरुण कश्यप

हरिद्वार: हैडपंप के लिए गड्डा खोद रहे एक युवक की जहरीली गैस के रिसाव से मौत हो गई है। जबकि दो अन्य युवक बेहोश हो गए। जिनको बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम युवकों का उपचार कर रही है। वहीं मृत युवक के परिजनों ने मुआवजे को लेकर हंगामा किया।

दरअसल कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम जियापोता में कृष्ण पाल पुत्र रामसिंह के घर में हैंडपंप के लिए सोमवार को कुंआ खोदा जा रहा था। कुंआ खोदने का ठेका कृष्णपाल ने विनोद पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम जियापोता को दिया था। विनोद ने स्वंय दो मजदूर अर्जुन पुत्र सुरेश व सियानंद पुत्र विजय ने सोमवार को कुंआ खुदाई का काम शुरू कर दिया। करीब 20 फुट खुदाई के बाद बीते शाम ये लोग गढ्ढे को ढक कर चले गए।

वहीँ सुबह जैसे ही अर्जुन बाकि खुदाई करने के लिए गड्डे मे उतरा तो वो बेहोश होकर गिर गया। उसे देखकर जब दूसरा युवक विनोद गड्डे में उतरा तो वो भी बेहोश हो गया। ऐसे ही तीसरा सूरेश भी बेहोश होकर गिर पडा।  ग्रामीणो ने बडी मुश्किल से तीनो को बाहर निकाला और एंबुलेस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं कनखल थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि, अर्जुन की जहरीली गैस के रिसाव से मौत हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like