एसएसपी के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स ने किया संयुक्त फ्लैग मार्च

Please Share

हरिद्वार: करोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा लॉक डाउन समयावधि को 3 मई तक बढ़ाए जाने के दृष्टिगत लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराए जाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में जनपद पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ संयुक्त रूप से कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च किया गया। साथ ही जनता से अपील की गई कि वह अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकले तथा किसी आवश्यक कार्य होने पर ही जो समय सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है, उसी के अनुसार घर से बाहर निकले।

पुलिस द्वारा यह भी हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें। यदि कोई अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना तुरंत ही हरिद्वार पुलिस द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर या निकटवर्ती थाने या चौकी पर देने का कष्ट करें। साथ घर में तथा घर से बाहर निकलने पर भी मास्क का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करते रहे। जिससे सभी लोग सुरक्षित रहेंगे तथा करोना वायरस को भगाकर अपनी जीत प्राप्त कर करोना संक्रमण से सुरक्षित रह सकें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply