हरिद्वार पुलिस ने फिर दबोचा बाईक चोर, झाड़ियों में छुपाता था चोरी की बाईकें

Please Share

-अरूण कश्यप

हरिद्वार: इन दिनों कनखल पुलिस ने बाईक चोरों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। कुछ दिन पहले ही कनखल पुलिस ने एक बाईक चोर गिरोह का पर्दाफ़ाश कर उस गिरोह से सदस्यों को दबोचा था। इसी कड़ी में आज फिर एक बाईक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

कनखल थाना प्रभारी ओमकांत भूषण ने बताया कि, आज बूढ़ी माता के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक बिना नंबर प्लेट की बाइक जाती दिखाई दी। जब बाइक सवार को रुकने के लिए कहा गया, तो वह नहीं रुका।  पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ा। युवक ने पूछताछ में अपना नाम सौरभ चौहान पुत्र प्रदीप चौहान निवासी पुरुषोत्तम नगर कनखल बताया। उसने स्वीकार किया कि वह पिछले लंबे समय से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। 15 दिन पहले उसने पायलट बाबा आश्रम से एक बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। साथ ही स्वीकार कि, उसने कई बाइक चोरी कर रखी हैं। उसकी निशानदेही पर जमालपुर रोड खोखरा के पास से झाड़ियों में कई बाइक मिली, जो उसने रानीपुर मोड़, शिवालिक नगर कनखल आदि कई जगहों से चोरी की थी। जानकारी के मुताबिक बाइक चोर सौरव चौहान ने हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like