हरिद्वार की महिला पत्रकार ने लगाया डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप 

Please Share
हरिद्वार: निवासी एक महिला पत्रकार ने एक डॉक्टर पर झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हरिद्वार  नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि उत्तरी हरिद्वार की रहने वाली एक महिला ने खुद को पत्रकार बताते हुऐ शिवलोक कॉलोनी निवासी डा. आदेश कुमार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पिछले कई सालों से एक दूसरे को जानते थे और इस दौरान दोनों के शारीरिक संबंध भी बन गए। महिला ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने शादी का झांसा  देकर उसका यौन शोषण किया। यही नहीं बल्कि उसका एक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
 
हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए एसपी सिटी ममता बोरा ने बताया कि महिला पत्रकार है। एसपी का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply