हरीश रावत हॉस्पिटल से डिस्चार्ज , समर्थकों ने पीर बाबा की मजार पर चढ़ाई चादर

Please Share

देहरादून। हरीश रावत का देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं डिस्चार्ज से पहले हरीश रावत समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए दून अस्पताल परिसर स्थित पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर दुआएं मांगी। वहीं पंचायती मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की गई।

हरीश रावत समर्थक सबसे पहले दून अस्पताल स्थित सैयद कमाल शाह की मजार पर पहुंचे। जहां उन्होंने काफी देर तक हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए दुआएं मांगी। उसके बाद सभी कार्यकर्ता पंचायती मंदिर पहुंचे और पूजा करवाया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां पर हरीश रावत का इलाज चल रहा था। जिसके बाद हरीश रावत को बुधवार को 36 घंटे बाद दून के मैक्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like