अमित शाह का विपक्ष पर वार, कहा-कांग्रेस को बर्दाश्‍त नहीं हुआ राफेल का फ्रांस में शस्‍त्र पूजन

Please Share

हरियाणाः  केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने राफेल मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर वार किया। उन्‍होंने कहा किइस पार्टी को बस विरोध करना आता है, चाहे वह राफेल हो या अनुच्‍छेद 370 को हटाने का मामला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस को विजयादशमी के मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान को शस्‍त्र पूजन बर्दाश्‍त नहीं हुआ।

अमित शाह ने हरियाणा में भाजपा की विजय संकल्‍प रैली में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में कल राफेल का ‘शस्‍त्र पूजन’ किया। कांग्रेस को यह पसंद नहीं आया। क्या विजयदशमी पर ‘शस्‍त्र पूजन’ नहीं किया जाता है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को बस विरोध करना है। उन्‍होंने विजय दशमी पर राफेल को सेना में शामिल करने के लिए पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई। उन्‍होंने कहा कि राफेल का सेना में शामिल होना कांग्रेस को बुरा लगा रहा है। कांग्रेस को सोचना चाहिए कि किस चीज का विरोध करना चाहिए और किसका नहीं।

शाह ने कहा कि उन्‍हें पूरा भरोसा है कि किसानों की भूमि (हरियाणा) में भाजपा 75 पार के लक्ष्य के साथ फिर सरकार बनाएगी। उन्‍होंने कांग्रेस को राफेल और अनुच्‍छेद 370 के मामले पर घेरा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश की सुरक्षा के लिए अहम राफेल का विरोध किया। जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को हटाने का भी इन लोगों ने विरोध किया।उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस का काम बस हर बात का विरोध करना है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुच्‍छेद 370 को हटाया लेकिन कांग्रेस वाले इसका विरोध कर रहे हैं। इनकी तीन पीढ़ियों ने राज किया लेकिन जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाने की हिम्मत नहीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हटाया। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा वीरभूमि है। कांग्रेस वाले जनता को बताएं कि अनुच्‍छेद 370 हटानी चाहिए या नहीं। कांग्रेस वालों को बस भाजपा का विरोध करना है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like