हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भाजपा में हुईं शामिल

Please Share

नई दिल्ली: मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, डॉ हर्षवर्धन और विजय गोयल समेल कई नेता मौजूद रहे। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडीयम में दिल्ली भाजपा सदस्यता अभियान 2019 का शुभारंभ करते हुए सपना चौधरी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा, ‘हम विधानसभा में पार्टी की सदस्यता को 51 प्रतिशत तक ले जायेंगे जिससे चुनाव में पार्टी की जीत को सुनिश्चित किया जा सके।’ वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का सदस्य सैनिक की तरह है।जिस तरह से सैनिक सीमा पर देश के लिए लड़ता है उसी तरह से भाजपा का सदस्य पार्टी की नीतियों और विचारधारा को फैलाने और अराजक लोगों से लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

इससे पहले सपना चौधरी द्वारा कांग्रेस में शालिम होने की खबरें आई थीं, लेकिन सपना चौधरी ने इन खबरों का खंडन किया था। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अभी तक किसी भी पार्टी को ज्वाइन नहीं किया और जब भी किसी पार्टी में शामिल होंगी तो इस बारे में सब को बताएंगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like