बारिश का कहर, छह लोगो की मौत, कई घरों में घुसा पानी…

Please Share

बारिश का कहर, छह लोगो की मौत, कई घरों में घुसा पानी… 2 Hindi News Bharat »

कोटद्वार : उत्तराखंड में मुसीबत की बारिश का कहर लगातार जारी है। लगातार बारिश की वजह से पौड़ी जिले में कोटद्वार रिफ्यूजी कालोनी के पनियाला गदेरे (बरसाती नाला) में आये उफान की वजह से कई गांवों में पानी और मलबा घुस गया। जिसके चलते सारा इलाका जलमग्न हो गया है। पानी और मलबे की वजह से छह लोगों की मौत हो गई है। हालांकि एसडीआरएफ और पुलिस की टीम समेत स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हैं।

इसी दौरान रिफ्यूजी कालोनी में रहने वाले चंदर रोड़ा का 21 वर्षीय पुत्र  लक्ष्य मलबे में दब गया और बगल में ही रह रही ज्योति पानी के तेज बहाव में बह गई। शहर के हालात अभी भी बेकाबू हैं।

इतना ही नहीं, रिफ्यूजी कालोनी में जलभराव के दौरान शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर भी फट गया। हादसे में हरेंद्र भाटिया, उनके बेटे राहुल भाटिया और रेनू भाटिया झुलस गए। तीनों को कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पौड़ी डीएम सुशिल कुमार ने हैलो उत्तराखंड को बताया कि कोटद्वार में अत्यधिक वर्ष की वजह से जलभराव हुआ है जिसकी वजह से छह लोगों की मौत हो गयी है जिसमे से पांच मोत बाढ़ से और एक की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।

वही एसडीएम कोटद्वार राकेश तिवारी ने बताया कि अत्यधिक बारिश की वजह से कोटद्वार के 15 किलोमीटर का क्षेत्र जलभराव से प्रभावित हो गया है। बादल फटने की बात भी कही जा रही है लेकिन बादल तराई क्षेत्र में नही फटता है लेकिन ऊपर के पहाड़ी क्षेत्र में बादल फटाने की संभावना हो सकती है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply