हिंसक प्रदर्शन के बीच पुलिस ने जारी किया शिकायत नंबर, अफवाह फ़ैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

Please Share

नई दिल्ली: नागिरकता संशोधन कानून के खिलाफ उपजा विद्रोह धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को दिल्ली के जामिया और जाफराबाद-सीलमपुर में भीड़ के भयानक हिंसा प्रदर्शन के बाद कई जगहों पर प्रशासनीय व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने कई कड़े कदम उठाए हैं।

वहीँ हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए यूपी पुलिस ने भी सतर्कता बरती है। पुलिस ने सभी सोशल मीडिया यूज़र्स से अपील है कि, किसी भी तरह की आपत्तिजनक, भड़काऊ, तथ्यहीन पोस्ट या फेक न्यूज़ को शेयर न करें। साथ ही ऐसी पोस्ट करने वालों के खिलाफ शिकायत के लिए विशेष whatsapp नंबर 8874327341 जारी किया है। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। वहीँ पुलिस ऐसे लोगों को बख्सने के मूड में नहीं है। ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की बात पुलिस ने कही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like