मसूरी: होटल में मिला दिल्ली के एक पर्यटक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Please Share

मसूरी: मसूरी के मालरोड स्थित एक होटल में पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पर्यटक दिल्ली का रहने वाला था। प्रथमदृष्टया उसकी मृत्यु हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान जसविंदर भट्टी (60) निवासी पंजाबी बाग दिल्ली के रूप में हुई। कोतवाल मसूरी विद्याभूषण नेगी ने बताया कि भट्टी बृहस्पतिवार को दिल्ली से मसूरी आए थे। सुबह होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कर्मचारियों ने वहां पुलिस बुलाई और कमरे का दरवाजा खोला। देखा कि अंदर जसविंदर भट्टी मृत अवस्था में पड़े थे। भट्टी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like