श्रीनगरः जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दूसरी बड़ी मुठभेड़ हुई है। कल रात दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें शनिवार रात दो आतंकी ढेंर हो गए है। सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों के शव और भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद किया है। आपको बता दें कि कश्मीर में इस हफ्ते सुरक्षाबलों को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है। इससे पहले 19 फरवरी को पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में 3 आतंकी मारे गए थे। वे अंसार गजवत-उल-हिंद संगठन से जुड़े थे। इनमें शामिल जहांगीर रफी वानी पहले त्राल में हिजबुल मुजाहिदीन का सेकंड कमांड था। वह इसी साल जनवरी में गजवत हिंद में आया था। ये आतंकी लंबे वक्त से लोगों को मारने और धमकाने की घटनाओं में शामिल थे।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

