हरिद्वार में चाकू घोंपकर युवक की हत्या,पुलिस की मौजूदगी में घर में लगी आग,तनाव

Please Share

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार के श्यामपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बीती देर रात मामूली विवाद में एक युवक ने दूसरे के पेट और सिर में चाकू मारकर दी है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण क्षेत्र में तनाव है। इसी बीच आज सुबह मामले में उस समय नया मोड़ आया जब हत्यारोपी के झोपड़ीनुमा दो मकानों में आग लग गई। पुलिस की मौजूदगी में घर में आग लगना सवालियां निशान पैदा कर रहा है।

बता दें कि हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीली पड़ाव में गुरुवार रात ग्राम पीली पड़ाव में रोजाना की तरह कुछ युवक बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच दो युवकों में किसी बात पर पहले कहासुनी और फिर तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ा तो 24 वर्षीय एक युवक ने 19 वर्षीय एकलव्य पर चाकू से हमला बोल दिया। पेट और सिर पर ताबड़तोड़ कई वार करने से वह गंभीर घायल हो गया। शोर बचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमला करने वाला युवक फरार हो गया। वही एकलव्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साथ ही हमलावर की तलाश कर रही है। मामले से क्षेत्र में भारी तनाव बना हुआ है।आज यहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बीच मृतक एकलव्य के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसी बीच हत्यारोपी परवेज के झोपड़ीनुमा दो मकानों में आग लग गई। गांव में पुलिस की भारी मौजूदगी के बावजूद घर में आग लगना रहस्य बना हुआ है। वहीं, मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई। एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like