पति और सास पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप

Please Share

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ ज़िले के लोहाकोट में पांच दिन पहले हुई महिला गीता की मौत के मामले में परिजनों ने महिला के पति और सास पर हत्या का आरोप लगाया है। जिला मुख्यालय पहुंचे परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जोरदार नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की। परिजनों का कहना कि मौत के कुछ घंटे पहले ही गीता ने परिजनों को फ़ोन कर अपने साथ हो रही मारपीट के बारे में सूचना दी थी। लेकिन सूचना के कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर आ गयी। परिजनों का आरोप है कि गीता को उसके पति ने ही मारकर खेतो में फेंक दिया था। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। वही पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। ऐसे में अगर कोई नए तथ्य सामने आये तो उनको जांच में शामिल किया जायेगा।    

मृतक महिला की फाइल फोटो

पति और सास पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप 2 Hindi News Bharat »

You May Also Like

Leave a Reply