मैं जाने की तैयारी कर रही हूं और खा लिया जहर…

Please Share

हल्द्वानी : मैं जाने की तैयारी कर रही हूं। थोड़ी देर में खाऊंगी, चार मिनट बाद। कुछ देर बाद जहर खाते हुए फोटो अपलोड की और बीएसएफ में तैनात अपने पति को वाट्सऐप कर दी। मामला हल्द्वानी का है। एक महिला ने जहर खाते हुए अपनी फोटो अपने पति को भेज दी। जहर खाने से उसकी मौत हो गई।
मेडिकल चौकी प्रभारी हरेंद्र नेगी ने बताया कि घटना गुरुवार की है। ओखलकांडा निवासी ताराप्रकाश की बेटी भावना (22) की शादी डेढ़ साल पहले पिनाड़ी रीठासाहिब (चंपावत) के राकेश से हुई थी। राकेश बीएसएफ में इन दिनों पंजाब में तैनात हैं। भावना शादी के बाद पढ़ना चाहती थी। इसके लिए उसके पति ने हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के ऐशबाग में किराये का कमरा दिला दिया।
भावना का भाई दीपक एक कोचिंग सेंटर में ट्यूटर है। वह सुबह ही कोचिंग सेंटर चला गया। इस बीच शाम सवा चार बजे उसने पति के व्हाट्सएप पर जहर खाते हुए फोटो भेज दी। रात आठ बजे दीपक कमरे पर लौटा तो खटखटाने और कई आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। दीपक रेलिंग के सहारे रोशनदान से भीतर घुसा तो भावना बेसुध थी। मकान मालिक की मदद से वह उसको लेकर एसटीएच पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply