Watch India’s First Hydrogen train: भारत ने रचा इतिहास: स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन ने 120 किमी/घंटा की रफ्तार से सफल हाई स्पीड ट्रायल पूरा किया

Please Share
New Delhi: India’s First Hydrogen Train (भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन) ने हरित एवं स्वदेशी रेल तकनीक की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देश की पहली स्वदेशी रूप से विकसित हाइड्रोजन चालित ट्रेन ने हरियाणा के जींद से अपनी अंतिम हाई स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरी। इस दौरान India’s First Hydrogen Train ने 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार हासिल की।
यह परीक्षण रेलवे डिज़ाइन एवं मानक संगठन (RDSO) के अधिकारियों की निगरानी में किया गया। ट्रायल के दौरान India’s First Hydrogen Train की ऑसिलेशन (स्थिरता), इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा और प्रदर्शन मानकों का विस्तृत परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने विभिन्न परिचालन परिस्थितियों में ट्रेन के प्रदर्शन का भी मूल्यांकन किया।

Watch Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में 40 सेकंड के भीतर दो बड़े भूकंप, कराकस समेत कई इलाकों में तबाही; इमारतें गिरीं, आपातकाल घोषित

हाइड्रोजन ईंधन से संचालित यह ट्रेन पारंपरिक डीज़ल इंजनों की तुलना में पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल मानी जाती है क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन बेहद कम होता है। India’s First Hydrogen Train भारतीय रेलवे के स्वच्छ ऊर्जा मिशन और आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
यदि सभी परीक्षण सफल रहते हैं, तो भविष्य में भारतीय रेल नेटवर्क पर हाइड्रोजन ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू किया जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि India’s First Hydrogen Train का सफल परीक्षण देश में हरित परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ रेलवे क्षेत्र में आधुनिक और टिकाऊ तकनीकों के विस्तार का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

Watch Arunachal Flash Flood: अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने से भारी तबाही, कीयी पन्योर जिले में फ्लैश फ्लड; 5 लापता, 17 घायल

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like