करोड़ों भारतीयों की दुआएं लाई रंग, इसरो ने ढूंढा विक्रम लैंडर, जल्द होगा संपर्क स्थापित- इसरो

Please Share

बंगलुरु: करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें और लोगों की प्रार्थनाएं आखिरकार रंग ले आई। और इसरो ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। इसरो को विक्रम लैंडर का पता चल गया है। ऑर्बिटर ने लैंडर की थर्मल इमेज भी खींची है, लेकिन ऑर्बिटर का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

इसरो प्रमुख के.सिवन ने यह जानकारी दी कि, लैंडर का पता चल चुका है, हम लोग संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही उससे संपर्क स्थापित हो जाएगा।

बता दें, चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने के भारत के साहसिक कदम को शनिवार तड़के उस वक्त झटका लगा, जब चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के लैंडर ‘विक्रम’ से चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर संपर्क टूट गया था। इसके बाद इसरो के वैज्ञानिकों में हताशा जरूर नजर आई लेकिन प्रधानमंत्री समेत पूरा देश उनके साथ खड़ा दिखा। साथ ही विपक्षी नेताओं समेत विश्वभर से भारतीय वैज्ञानिकों के प्रयास के लिए सराहना मिली।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like