देहरादून: जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, घर से हुई थी लापता

Please Share

देहरादून: थाना रानीपोखरी के अंतर्गत सोमवार को काटल में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। धर्मपाल ग्राम प्रधान गडूल ने पुलिस को सूचना दी कि, उनकी ग्राम सभा ग्राम काटल थाना रानीपोखरी की रहने वाली शांति देवी पत्नी बलवीर सिंह रावत उम्र 58 वर्ष ने ग्राम सूर्यधार के जंगल में खैर के पेड़ में साड़ी के कपड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पुलिस बल मौके पर रवाना किया गया, जहां पहुंचकर पुलिस बल ने मृतिका शांति देवी के परिजनों व ग्राम सभा के अन्य लोगों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारकर शव का पंचायतनामा भरा और घटनास्थल की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी कराई गई। शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया।

मृतिका शांति देवी के पुत्र ने शनिवार को अपनी माता के 29 जनवरी को घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में थाना रानीपोखरी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिनकी काफी तलाश करने के बाद कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। मृतिका के आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। मृतिका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like