कैटरीना ने उठाया झाड़ू तो अक्षय बोले ये बात, देखें वीडियो..

Please Share

नई दिल्ली: अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ जल्द ही फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाले हैं। इधर अक्षय ने कैटरीना का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह झाड़ू लगा रही हैं। वीडियो में अक्षय कहते हैं, कैटैरीना जी यह आप क्या कर रही हैं? जिसके जवाब में वह कहती हैं, सफाई कर रही हूं। कैटरीना यह कहते ही फिर अक्षय को झाड़ू से मारने लगती हैं। अक्षय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, सूर्यवंशी के सेट पर स्वच्छ भारत अभियान की नई ब्रांड एम्बेसडर। बता दें कि रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक्शन और रोमांस से भरीपूरी रहेगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस अधिकारी का किरदार निभाएंगे।

फिल्म में अक्षय के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी। अक्षय और कैटरीना की जोड़ी काफी समय बाद साथ आ रही है।इससे पहले दोनों ‘नमस्ते लंदन’, ‘सिंग इस किंग’, ‘वेलकम’, ‘दे दना दन’, ‘तीस मार खां’ में नजर आ चुके हैं। फिल्म ‘ब्लू’ में भी अक्षय और कैटरीना ने काम किया है, लेकिन इसमें दोनों एक दूसरे के अपोजिट नहीं थे।

Spotted : The newest #SwachhBharat brand ambassador on the sets of #Sooryavanshi ? #BTS pic.twitter.com/NpzQJUaKLw

— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 3, 2020

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like