उत्तराखंड बजट सत्र 2020: जानिए बजट के पहले दिन की सम्पूर्ण जानकारी

Please Share

भराड़ीसैंण: उत्तराखंड विधानसभा के प्रथम सत्र की शुरुआत भराड़ीसैंण में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। इस दौरान दोपहर के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य का बजट सदन में प्रस्तुत किया। आपको बता दें कि मंगलवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 31 पेज के अभिभाषण को सदन के अंदर पढ़ा लगभग 45 मिनट तक पढ़ा इस दौरान सदन के अंदर कांग्रेसी विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

सदन के अंदर राज्यपाल का अभिभाषण विपक्ष के नारेबाजी के बीच मिक्स हो गया। बहरहाल  राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का खाका प्रस्तुत किया जिसमें नई प्रोत्साहनकारी नीतियां. पूंजी निवेश , स्टार्टअप नीति , स्वरोजगार योजना ,रोजगार सृजन,ओवर ब्रिज ,ग्रामीण सड़क योजना, उड़ान योजना,रोपवे ,पिरुल नीति सहित केंद्रीय नीतियां शामिल थी।

त्रिवेन्द्र सिहं रावत (सीएम)- मिनी सचिवालय के लिए भूमि चिन्हित

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भराङीसैण में आयोजित बजट सत्र के पहले दिन मीडिया से बात की ,मुख्यमंत्री ने कहा राज्यपाल का अभिभाषण सरकार का नीति दस्तावेज होता है। हमारी सरकार ने क्या काम किए और आगे क्या करने जा रही हैए इन सभी बातों का समावेश इसमें किया गया है। सुशासनए निवेशए जल संरक्षण पर्यटनए कनेक्टीवीटी कृषि सामाजिक कल्याण महिला सशक्तिकरण में काफी काम किया गया है। निवेश के लिए बहुत सी नीतियां बनाई गई हैं। सरकारी स्कूलों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया है। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना में 34 लाख लोगों को गोल्डन कार्ड दिये गये हैं। स्थ्य उप केन्द्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अपग्रेड कर रहे हैं। पर्वतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए ग्रोथ सेंटर बना रहे हैं। 83 ग्रोथ सेंटर के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है। भराङीसैण में मिनी सचिवालय के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है। हमें विभिन्न योजनाओं में केन्द्र सरकार से बङी सहायता मिल रही है। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास और सुशासन है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस बार के बजट में कई प्राविधान किये गये हैं। कई नई मदें जोड़ी गई हैं, इस दृष्टि से भी यह बजट महत्वपूर्ण है।

मदन कौशिक(कैबिनेट मंत्री)- विपक्ष केवल भ्रम पैदा कर रहा

सरकार ने कभी नही कहा कि सरकार दो या तीन दिन सत्र चला रही है विपक्ष केवल भ्रम पैदा कर रहा है कार्यमंत्रणा समिति में तीन दिन का एजेंडा ही तय हुआ था।

अरविंद पाण्डेय(कैबिनेट मंत्री) -गैरसैण को बनाई जाये स्थाई राजधानी

इस बीच दोपहर लंच ब्रेक के दौरान शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाये जाने के पक्ष में हु अब समय आ गया है कि शहीदों के सपने को सच करे और एक मत होकर स्थाई राजधानी पर निर्णय ले।

इंदिरा ह्रदयेश (नेताप्रतिपक्ष) – मनमानी पर उतारू है सरकार

सरकार अपनी मनमानी पर उतारू है कार्यमंत्रणा समिति में जिस बात पर सहमति बनी थी उसकी संस्तुति के विपरीत सरकार ने कार्यसूची जारी किया है।

काजी निजामुद्दीन (विधायक) – सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए चल रहा सत्र

सरकार सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए गैरसैण में बजट सत्र चला रही है विधानसभा की नियमावली के विपरीत सदन चला रही है । मैंने सदन के अंदर एक एक नियमावली के हवाला दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply