टिहरी: जिलाधिकारी ने जनता दरबार के जरिये किया लोगों की समस्याओं का निराकरण

Please Share

टिहरी: धनोल्टी विधान सभा के अंतर्गत जौनपुर विकासखंड के नैनबाग में जनता दरबार लगाया गया। जिलाधिकारी डॉ0 वी षणमुगम की अध्यक्षता में छेत्र की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण हेतु यह दरबार लगाया गया जिलाधिकारी के निर्देश पर जनता दरबार की सुचना पूर्ववत लोगों को दी गई थी। जिस कारण दूर दराज के ग्रामीण बड़ी तादात में अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में पहुँचे। जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण किया और कई समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है।

जौनपुर विकास खण्ड के नैनबाग में लगाए गए बहुदेशीय शिविर जनता दरबार में भारी संख्या में दूर दराज से आये लोगों ने शिरकत की। और अपनी समस्यायों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। वंही शिविर में सभी विभागों के स्टाल भी लगाये गए। जिससे ग्रामीणों को सभी विभागों की जानकारी मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि हमारी जो भी मांगे थी उन्हें हमने जिलाधिकारी को अवगत करा दिया है और जल्द ही हमारी समस्या का निदान किया जायेगा। जिलाधिकारी डॉ वी षणमुगम का कहना है कि आज जनता दरबार में समाज कल्याण. स्वास्थ्य. टूरिज्म। कृषि सभी विभागों के स्टाल लगाये थे जिससे सभी लोगो को योजनाओं का लाभ मिल सके।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like