Video: अपनी मांगों को लेकर विधानसभा परिसर में बैठे नाराज़ कांग्रेस विदायिकों को मुख्यमंत्री धामी ने मनाया, उनकी मांगों को लेकर दिए यह निर्देश

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा भवन पहुंचते ही परिसर में अपनी मांगों को लेकर बैठे धारचूला विधायक हरीश धामी और केदारनाथ विधायक मनोज रावत से मुलाकात की और उन्हें अपने कक्ष में आमंत्रित किया।
विधायक हरीश धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र धारचूला में मोबाईल कनेक्टीवीटी की समस्या की बात कहते हुए मोबाइल टावर लगाए जाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की सङकों के संबंध में भी अपनी बात कही। वहीँ विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने कहा कि कोविड संक्रमण मे कमी को देखते हुए चारधाम यात्रा को पुनः शुरू किया जाए।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: गौरा देवी कन्याधन योजना में वंचित 33216 बालिकाों को दी जाएगी 49.42 करोङ की शेष धनराशि, विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने की यह घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धारचूला क्षेत्र में मोबाईल कनेक्टीवीटी के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसके लिए केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के संबंध में राज्य सरकार ने न्यायालय में अपना पक्ष रखा है।
बैठक में मुख्य सचिव डाॅ एस एस संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Video: पिथौरागढ़ में युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत पर परिजनों का ने मचाया जिला मुख्यालय में बवाल

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like