जम्मू-कश्मीर के 575 जवान भारतीय सेना में शामिल, नौजवानों को भटकाने वालों को करारा जवाब

Please Share

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के 575 परिवारों के लिए शनिवार को खुशी का दिन रहा। जम्मू कश्मीर में हथियार उठा रहे लोगों को वहां के इन नौजवानों ने करारा जवाब दिया है। शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड के बाद यह सभी युवा भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। यहां ये 575 जवान जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री में शामिल हुए।

वहीँ पीओपी के दौरान सभी जवानों के परिजन भी मौजूद रहे। जहाँ सेना में शामिल होने पर परिजनों और जवानों ने ख़ुशी जाहिर की।

जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री में शामिल होने के बाद वसीम अहमद मीर ने कहा कि ‘मैं बहुत खुश हूं, मेरे माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं। हमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से सेना में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मेरे पिता भी सेना में थे, उनकी वर्दी ने मुझे सुरक्षाबल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।’

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद जवान औरंगजेब के दो भाई भी सेना में शामिल हो चुके हैं। बेटों को सेना में शामिल होने के दौरान शहीद के पिता मोहम्मद हनीफ ने कहा था कि उन्होंने अपने एक बेटे की शहादत का बदला लेने के लिए दो बेटों को सेना में भेजा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like