मजदूरों कि रोजी रोटी के साथ नहीं होने देंगे खिलवाड़, सरकार के फैसले को बताया अव्यावहारिक

Please Share

मसूरी: रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मसूरी के गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बैटरी वाहनों के निशुल्क यात्रा की सेवा देने की घोषणा की थी।

जिसको लेकर मजदूर संघ ने होटल के एक सभागार में प्रेस वार्ता की मजदूर संघ का कहना है, कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय पूरी तरह से अव्यावहारिक है। क्योंकि रिक्शा चालक ब्रिटिश काल से रिक्शा चलाकर अपने परिवारों का पालन पोषण कर रहे हैं।

वह रिक्शा चालकों के साथ एक धोखा है। जिसको मजदूर संघ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीँ मजदूर नेता भगवान सिंह का कहना है, कि मजदूरों कि रोजी रोटी के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस तरह से कोई फैसला लेती है तो उसके खिलाफ मजदूर संघ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like