मसूरी: कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन स्थगित, एसएसपी ने 15 दिन में कार्यवाही का दिया आश्वासन

Please Share

मसूरी: पटरी व्यवसायियों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष के साथ की गई अभद्रता के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी पिछले 3 दिनों से कार्य बहिष्कार पर थे, जिसको लेकर नगर पालिका का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी देहरादून से मिला। एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को 15 दिन में इस पूरे प्रकरण को लेकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद गुरुवार को पालिका कर्मचारी संघ ने अपना धरना प्रदर्शन स्थगित कर लिया है।

वहीँ कर्मचारी संघ ने कहा कि यदि 15 दिन के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं की गई तो फिर से कर्मचारी संघ कार्य बहिष्कार करने के साथ ही धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि, दीपावली का समय होने के कारण शहर में चारों ओर सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। सभी कर्मचारी कार्य पर लौट गए हैं जिससे शहर की सारी व्यवस्थाएं पटरी पर लौट आई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like