महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत, हरियाणा में चौटाला किंगमेकर; भाजपा को सीटों का नुकसान

Please Share

नई दिल्ली: दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे/रुझानों में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। गठबंधन की 159 सीटों पर बढ़त है। हरियाणा में भाजपा 38 और कांग्रेस को 33 सीटों पर आगे है। लेकिन, 10 महीने पहले जननायक जनशक्ति पार्टी (जजपा) बनाने वाले दुष्यंत चौटाला किंगमेकर बनते नजर आ रहे हैं। जजपा के खाते में 10 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, दोनों ही राज्यों में भाजपा को करीब 35 सीटों का घाटा होता दिख रहा है।

हरियाणा में 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 58% वोट हासिल हुए थे, जबकि 5 महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत 36% हो गया यानी 22% का नुकसान। उधर, महाराष्ट्र में 2014 विधानसभा में गठबंधन के दलों को 47.6% वोट मिले थे। लोकसभा चुनाव में 51% वोट मिले। इस विधानसभा चुनाव में वोट शेयर घटकर 42% रह गया यानी लोकसभा चुनाव से करीब 9% कम।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like