कर्नाटक संकट: कांग्रेस को मिल सकती है राहत, एक बागी विधायक पार्टी में बने रहने को तैयार

Please Share

बेंगलुरु: 16 कांग्रेस-जेडीएस विधायकों के इस्तीफे से संकट में आई कर्नाटक की एचडी कुमारस्वामी सरकार के लिए शनिवार को थोड़ी राहत की खबर आई है। इस्तीफा दे चुके एमटीबी नागराज के कांग्रेस में बने रहने की संभावना है। बागी कांग्रेस विधायक एमटीबी नागराज ने कहा, ‘स्थिति ऐसी थी कि हमने अपना इस्तीफा सौंप दिया, लेकिन अब डीके शिवकुमार और अन्य लोग आए और हमसे इस्तीफे वापस लेने का अनुरोध किया, मैं के सुधाकर राव से बात करूंगा और फिर देखूंगा कि क्या किया जाना है, आखिरकार मैंने दशकों कांग्रेस में बिताए हैं।’

वहीं कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा, ‘हमें एक साथ रहना चाहिए और एक साथ मरना चाहिए क्योंकि हमने पार्टी के लिए 40 साल काम किया है, हर परिवार में उतार-चढ़ाव आते हैं। हमें सब कुछ भूलकर आगे बढ़ना चाहिए। खुशी है कि एमटीबी नागराज (बागी विधायक) ने हमें आश्वासन दिया है कि वह हमारे साथ रहेंगे।’

डीके शिवकुमार शनिवार सुबह एमटीबी नागराज के आवास पर जाकर मुलाकात की और उन्हें उनके फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा। वहीं आनंद सिंह और रोशन बेग सहित 5 और बागी कर्नाटक कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिन्होंने अपना इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। इस संबंध में 10 विधायक पहले ही सुप्रीम कोर्ट जा चुके हैं।

इसी तरह विधायक रामलिंगा रेड्डी, मणिरत्न और आर रोशन बेग को मनाने की कोशिश की गई। वहीं दूसरी तरफ जेडीएस के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कुमारस्वामी कांग्रेस कम से कम चार बागी विधायकों के संपर्क में हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे अपने इस्तीफे वापस ले लेंगे। अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने विधायकों को होटल और रिजॉर्ट में भेज दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like