एक्सक्लूसिव: कविता शर्मा ने कहा उन पर लगा हर आरोप निराधार

Please Share

देहरादून: पिछले दो दिनों से उज्ज्वला आश्रय गृह से एक लड़की के गायब होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, आश्रम से गायब लड़की सीधे एक मीडिया संस्थान में पहुंच गई और बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कविता शर्मा पर गंभीर आरोप लगा दिए। उसका आरोप था कि उसका वहां शाररिक और मानिसक रूप शोषण किया जा रहा है। समाज कल्याण बोर्ड ने भी कहा कि संस्थान उनके कार्यालय में पंजीकृत नहीं है। इन सारे जवाबों को लेकर कविता शर्मा ने बयान दिया है। उन्होंने उन पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। साथ ही लड़की को लेकर उन्होंने कई खुलासे भी किए हैं।
उन्होंने कहा कि, लड़की के भागने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई थी। इससे पहले भी लड़की भाग चुकी थी। उन्होंने बताया कि उनका आश्रय गृह अनैतिक कार्यों में फंसी महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करता है। ये लड़की भी पिछले कई सालों से अनैतिक कार्यों में लिप्त थी। उसके परिवार वाले भी उसे अपने साथ रखने को राजी नहीं हैं। ऐसे में संस्थान की मजबूरी है कि उस लड़की को अपने साथ रखे।
उन्होंने कहा कि, उनको फंसाने की साजिश चल रही है। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने जीआरडी स्कूल से लेकर एनएचवीआई के मामलों को लेकर जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि पहले भी उन पर इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। वहीं, समाज कल्याण बोर्ड में रजिस्टर नहीं होने के जवाब में कहा कि, उनके पास पंजीकरण के सभी दस्तावेज मौजूद हैं और पिछले लंबे समय से एनजीओ भी संचालित कर रही हैं।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like