विधायक गण एवं जनप्रतिनिधि जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में देहरादून के सभी विधायक गणों के साथ कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि संकट के इस दौर में सभी विधायक गण, जनप्रतिनिधि जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि आम जनता को कोविड वैक्सीनेशन के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जनप्रतिनिधियों के समन्वय बनाते हुए कोरोना के खिलाफ इस जंग को मजबूती से लड़ने में सहयोग लें।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोविड का कहर जारी: आज 122 मरीज़ों की मौत, 5654 नए कोविड-19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की आज की संख्या 4215, देहरादून में 1915 कोरोना पॉजिटिव

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित इस बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजान दास, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के अलावा देहरादून में महापौर सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Video: चारधाम यात्रा: छोटे व्यापारियों की आर्थिक मदद पर मुख्यमंत्री से वार्ता कर सकारात्मक विचार किया जाएगा – पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like