पीडीएस राशन के सस्ते गल्ले की दुकानें को खुलने की मिली अनुमति, 18 मई 2021 तक हर रोज 7 से 10 बजे तक खुल सकेंगी यह दुकानें, मुख्य सचिव ने आदेश किए जारी

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों के क्रम में कोविड कर्फ्यू दौरान राज्य की समस्त पीडीएस राशन के सस्ते गल्ले की दुकानें दिनांक 14 मई, 2021 से 18 मई, 2021 तक प्रातः 07:00 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक खुली रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने राशन (सस्ते गल्ले की दुकान) के बंद रहने से गरीब परिवारों को हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्य सचिव को सस्ते गल्ले की दुकानों के खुलने के दिन बढाने के निर्देश दिये थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में #कोविड_19 का कहर जारी: आज 122 मरीज़ों की मौत, 7127 नए कोविड-19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की आज की संख्या 5748, देहरादून में 2094 कोरोना पॉजिटिव

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। इसके अनुसार अब कोविड कर्फ्यू दौरान राज्य की समस्त पीडीएस राशन के सस्ते गल्ले की दुकानें दिनांक 14 मई, 2021 से 18 मई, 2021 तक प्रातः 07:00 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक खुली रहेंगी।

यह भी पढ़ें:Video: चारधाम यात्रा: सरकार भक्तों को करवायेगी चारधाम के ऑनलाइन दर्शन, ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था की तैयारियों को पर्यटन मंत्री महाराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तराखंड: कोविड-19 महामारी के चलते दस लाख पीले राशन कार्डधारकों को तीन महीने के लिये मिलेगा अतिरिक्त राशन, सीएम तीरथ सिंह रावत ने दिए निर्देश

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like