केजरीवाल ने पीएम मोदी को कहा हिटलर, कहा बीजेपी गुंडों की पार्टी

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में होली के दिन एक मुस्लिम परिवार की बदमाशों द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर ट्वीट किया है और अपना गुस्सा जताया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ये लोग हिंदू नहीं हैं, हिंदुओं के वेश में गुंडे हैं, इनकी पार्टी लुच्चे, लफंगे, गुंडों की फौज है, इनसे देश और हिंदू धर्म दोनों को बचाना हर भारतवासी का फर्ज है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है और कहा है कि जिस तरह सत्ता के लिए हिटलर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उसका खून करते थे, उसी तरह मोदी जी भी सत्ता के लिए ये करवा रहे हैं, हिटलर के रास्ते चल रहे हैं। पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है?

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like