केरल में BJP का खाता तक नहीं खुला फिर भी धन्‍यवाद देने पहुंचे पीएम मोदी..

Please Share

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जून को केरल पहुंचे। यहां गुरुवायूर के प्रसिद्ध श्री कृष्ण मंदिर में अनुष्‍ठान के बाद उन्‍होंने एक जनसभा को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव 2019 समाप्‍त होने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली जनसभा रही। केरल में BJP को एक भी सीट हासिल नहीं हुई।

लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “केरल में BJP का खाता भी नहीं खुला और फिर भी मोदी वहां धन्‍यवाद करने पहुंच गया। ये मोदी की सोच क्‍या है। कई लोगों के दिमाग में रहता होगा लेकिन हमारे संस्‍कार हैं, हमारी सोच है। हम इस मत के हैं कि लोकतंत्र में चुनाव अपनी जगह पर हैं, लेकिन चुनाव के बाद जीतकर आने वाले पर विशेष जिम्‍मेदारी होती है 130 करोड़ नागरिकों की। जो हमें जिताते हैं, वो भी हमारे है। जो इस बार हमें जिताने में चूक गए हैं, वो भी हमारे हैं। केरल भी मेरा उतना है ही है, जितना मेरा बनारस है।”

पीएम ने आगे कहा, “हम भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ चुनावी राजनीति के लिए चुनाव मैदान में नहीं होते। हम 365 दिन अपने राजनीतिक चिंतन के आधार पर जन सेवा में जुटे रहते हैं। हम राजनीति में सिर्फ सरकार बनाने नहीं आए हैं। हम राजनीति में देश बनाने आए हैं।”

मोदी ने इससे पहले कहा, “जनता-जर्नादन ईश्वर का रूप है, ये इस चुनाव में देश ने भली-भांति देखा है। राजनीतिक दल जनता के मिजाज के नहीं पहचान पाए। राजनीतिक पंडित भी जनता को नहीं समझ पाए, सर्वे करने वाले भी इधर-उधर होते रहे। लेकिन जनता ने भाजपा और एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश दिया।”

उन्‍होंने मंदिर प्रशासन का धन्‍यवाद करते हुए कहा, “गुरुवायुर के चरणों पर आना अपने आप में विशेष अनुभूति कराता है। मैं मंदिर प्रशासन का, भाजपा कार्यकर्ताओं का और यहां के सभी नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं कि आपने इस उत्तम पूजा पाठ का मुझे अवसर दिया और इतना सम्मान दिया। बीते दिनों लोकतंत्र के महाउत्सव में आपने जो योगदान दिया, उसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।”

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like