देहरादून: कूड़े के साथ कार में भी लगी आग, जलकर हुई राख

Please Share
देहरादून: कोतवाली नगर के अंतर्गत बीती देर रात्रि कालिका मंदिर रोड पर खड़ी एक मारुति वैगनार गाड़ी में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड व थाना पुलिस ने मौके पर जाकर आग को बुझाया। लेकिन तब तक आग से गाड़ी पूरी तरह से जल गई थी। हालाँकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई।
वहीँ आग लगने के संबंध में जांच पर पाया कि गाड़ी के पास एक कूड़ादान रखा था, जिसमे रखे कूड़े में किसी व्यक्ति के द्वारा आग लगाई गई थी। आग धीरे-धीरे पास खड़ी गाड़ी ने पकड़ ली, जिससे गाड़ी जल गई। गाड़ी मालिक का नाम विकास अग्रवाल पुत्र स्व0 घनश्याम अग्रवाल निवासी 179 लुनिया मोहल्ला, देहरादून है। गाड़ी नंबर यूके07 एएम 8021 सफेद रंग, जो शाम लगभग 6 बजे से उक्त स्थान पर खड़ी थी। घटना के संबंध में पुलिस अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like