VIDEO: वायरल वीडियो मामला: क्या सचमुच उत्तराखंड पुलिस का खौफ़नाक चेहरा! होगी जांच

Please Share

रुद्रपुर: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ व्यक्ति एक व्यक्ति को सारे आम बाजार में बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास क्षेत्र के जगतपुर का है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि पिटाई करने वाले युवकों में से एक उत्तराखंड पुलिस का जवान है। जिससे सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस वीडियो के दावे के आधार पर पुलिस की काफी आलोचना की जा रही है। हालांकि पुलिस का जवान बताए जाने वाला युवक वर्दी में नहीं है।

वहीं मामले में हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बातचीत में डीएसपी ने बताया कि, यह वीडियो उनके संज्ञान में है। इसमें पिटाई करने वाले युवक को उत्तराखंड पुलिस का जवान बताये जाने के दावे की जांच की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like