मंत्री के विरोध में उतरे हरिद्वार के व्यापारी

Please Share

 हरिद्वार: हरिद्वार में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ व्यापारी लगातार विरोध कर  रहे हैं। व्यापारी बस स्टेशन को दूसरी जगह ले जाने का विरोध कर रहे हैं। पिछले माह भी व्यापारियों ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ आंदोलन किया था। व्यापारियों का आरोप है कि मंत्री बेवजह बस अड्डे को हटाना चा रहे हैं।

मंत्री के विरोध में उतरे हरिद्वार के व्यापारी 2 Hindi News Bharat »व्यापारियों की मानें तो बस अड्डे के हटने से उनका कारोबार पूरी तरह ठप हो जाएगा। इसको लेकर सरकार के दूसरे मंत्रियों से भी मिल चुके हैं। बावजूद इसके उनकी बात कोई नहीं सुन रहा। उनका आरोप है कि व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। लगातार विरोध के बाद भी सरकार चुप है। व्यापारियों का कहना है कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार होगी। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply