लोकतंत्र पर खतरा बताकर एक और आईएएस का इस्तीफा, कहा- इस माहौल में सिविल सर्विस में रहना अनैतिक

Please Share

बंगलुरु: देशभर में आईएएस अधिकारियों के इस्तीफों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को कर्नाटक के एक आईएएस (IAS) एस शशिकांत सेंथिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दक्षिण कन्नड़ जिले में एस शशिकांत की तैनाती हुई थी। दक्षिण कन्नड़ जिले में डिप्टी कमिश्नर पर तैनात एस शशिकांत सेंथिल ने कहा कि जब अनैतिक तरीके से लोकतंत्र के संस्थानों को दबाया जा रहा हो, ऐसे में मैं सिविल सर्विस में रहना अनैतिक समझता हूं। एस शशिकांत सेंथिल पिछले हफ्ते से छुट्टी पर थे। वह एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ की आत्महत्या मामले की जांच भी कर रहे थे। इससे पहले भी कई आईएएस  अधिकारी अपना पद को त्याग चुके हैं।

40 वर्षीय एस सेंथिल ने जून 2017 में दक्षिण कन्नड़ जिले के तौर उपायुक्त बनाया गया था। इससे पहले वह 2009 और 2012 में अन्य पद पर कार्यरत रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like