महापौर गामा ने लिया शहर भर की व्यवस्थाओं का जायजा, अधिकारीयों को दिए विभिन्न निर्देश

Please Share

देहरादून: देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर सुनील उनियाल गामा ने पद संभाला है, शहर की तमाम चुनौतियां उनके सामने हैं। वहीँ आज उन्होंने शहर भर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसका शुभारंभ उन्होंने शहर के गांधी पार्क से किया। महापौर गामा ने कहा कि, क्रमवार शहर की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। सफाई व्यवस्था की निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि, जो भी कमियां रह गई है उसके लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए हैं।

गामा ने कहा कि, शहर भर में नए शौचालयों को बनाए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं, साथ ही शहर भर के विभिन्न पेट्रोल पंप के शौचालयों का भी उन्होंने निरीक्षण किया व सफाई व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा बार-बार सफाई कर्मियों द्वारा हड़ताल किए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि, कर्मचारियों से बात कर उनसे समन्वय स्थापित किया जाएगा। महापौर गामा ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को भी चिन्हित कर कार्यवाही करने की बात कही। शहर की विभिन्न समस्याओं पर गामा ने कहा कि, धीरे-धीरे सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like